विदेश
मिडिल ईस्ट में जंग के आसार! ट्रंप ने बातचीत को लेकर दी डेडलाइन, परमाणु कार्यक्रम पर नहीं झुकेगा ईरान
ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ता जा रहा है. ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए समझौते की उम्मीद जताई, जबकि तेहरान ने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर झुकने से इनकार किया. पुतिन से मुलाकात के बाद रूस की मध्यस्थता चर्चा में है.
भारत-ईयू के बीच 'मदर ऑफ डील्स' से शहबाज सरकार में मचा हड़कंप, पाकिस्तान में 1 करोड़ नौकरियों पर आया संकट
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने 27 जनवरी को एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिया. इस डील से ट्रंप प्रशासन के 50% टैरिफ से प्रभावित भारतीय निर्यातकों को यह राहत मिलेगी. मदर ऑफ डील्स से पाकिस्तान सरकार में अफरा-तफरी मची है. उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने आपात अंतर-मंत्रालयी बैठक बुलाई है.
दुनियाभर में भीख मांगने पर शर्म से झुक जाता है सिर...पाकिस्तान के पीएम का बड़ा कबूलनामा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में इस्लामाबाद में निर्यातकों से बातचीत में देश की गंभीर आर्थिक स्थिति पर खुलासा किया. उन्होंने स्वीकार किया कि वे और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को बार-बार विदेश जाकर वित्तीय सहायता मांगनी पड़ रही है, जिससे उन्हें गहरी शर्मिंदगी महसूस होती है. शरीफ ने कहा कि कर्ज मांगने से सिर झुक जाता है और आत्मसम्मान पर भारी बोझ पड़ता है, क्योंकि कई बार अनुचित शर्तें माननी पड़ती हैं.
बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का दूसरा चरण शुरू, 12 शहरों में युद्ध जैसे हालात; 20 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान में 41 लोगों की मौत के बाद हालात बिगड़ गए हैं. बीएलए ने क्वेटा समेत 12 शहरों में जवाबी कार्रवाई का दावा किया है. धमाकों, मुठभेड़ों और इमरजेंसी जैसे हालात के बीच क्षेत्र में तनाव चरम पर है.
न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की मां मीरा नायर पर एपस्टीन फाइल्स का खुलासा, 'अमेलिया' आफ्टरपार्टी में क्या हुआ?
एपस्टीन फाइल्स के नए दस्तावेजों ने फिर से सनसनी फैला दी है, जहां न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और मशहूर फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम सामने आया है. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी इन फाइलों में 2009 की एक आफ्टरपार्टी का जिक्र है, जो गिस्लेन मैक्सवेल के टाउनहाउस पर हुई थी.
एपस्टीन फाइल्स: फर्श पर महिला, ऊपर झुके प्रिंस एंड्रयू; सामने आईं चौंकाने वाली तस्वीरें
अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी 'एपस्टीन फाइल्स' ने ब्रिटिश शाही परिवार को एक बार फिर विवादों में ला खड़ा किया है. इन दस्तावेजों में प्रिंस एंड्रयू से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें और ईमेल सामने आए हैं, जिन्होंने जेफरी एपस्टीन के साथ उनके रिश्तों पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.